img-fluid

शराब के लिये रुपये न देने पर डंडे से हमला

March 01, 2022

जबलपुर। रांझी थाने में बजरंग नगर निवासी 45 वर्षीय मनोज सोंधिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बेलदारी का काम करता है। बीती रात 9.30 बजे पार्टी से लौट रहा था। बजरंग नागर चौराहा कृष्णा पान भण्डार के पास अंकित सोनी एवं अप्पू ठाकुर मिले एवं शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों गालीगलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। अप्पू ठाकुर ने उसे पकड़ लिया एवं अंकित सोनी ने डण्डे से हमला कर सिर, पीठ, हाथ में चोट पहुचंा दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Share:

  • महिला गांजा तस्कर चढ़ी पुलिस के हत्थे

    Tue Mar 1 , 2022
    गोहलपुर पुलिस की कार्रवाई, 8 सौ ग्राम गांजा बरामद जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने बीती देररात गांजा तस्करी कर रही एक महिला को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 8 सौ ग्राम गांजा कीमती 8 हजार रुपये का बरामद किया है। पुलिस आरोपी महिला से गांजे के संबंध में पूछताछ कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved