
- कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में जड़ा ताला
जबलपुर। नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों, नेताओं व कार्यकतार्ओं ने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। नेताओं ने टैक्स वृद्धि के विरोध व चौपट सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताते हुए नगर निगम कार्यालय में ताला तक जड़ दिया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षदों व नेताओं ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई के नाम पर जनता से तीन गुना टैक्स वसूल रहा है। यहां तक कि हर वर्ष संपत्ति कर में भी वृद्धि की जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था इतनी बदहाल है कि क्षेत्रों में महीनों से कचरा तक नहीं उठाया गया है। पार्षदों ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को भी निशाना बनाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। पार्षदों ने नगर निगम में ठेकों और कर्मचारियों के वेतन में भ्रष्टाचार होने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम की प्रतिष्ठित लाल बिल्डिंग अब भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। उनका कहना था कि ठेकेदारों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मिलीभगत से संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। जिसका लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा। कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन और उग्र होगा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी एवं सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे पंडा, मुकीमा याकूब अंसारी, गुलाम हुसैन, अख्तर अंसारी, अदिति अतुल बाजपेई, अरूणा संजय साहू, गार्गी रामकुमार यादव, गुड्डू तामसेतवार, सतेन्द्र चौबे, मनीष पटैल, राकेश पांण्डे, कलीम खान, मथुरा चौधरी, तुलसा लखन प्रजापति, रितेश गुप्ता, मनीष चंसोरिया, सरबजीत सिंह रील, अतुल बाजपेई, आरीफ बेग, पप्पू वसीम, अशिफ कुरैशी, प्रवीण चौहान, अनुज श्रीवास्तव, सक्षम गोस्वामी, रिजवान अली कोटी, अक्षय विनोदिया, अक्षत प्रजापति, जुम्मन सेन, दीपक चौधरी, शक्ति चौकसे, अभिषेक तिवारी, मेवालाल पटैल, समर्थ अवस्थी, सुभाष पटैल, प्रमोद पटैल, अभिषेक पाठक, पवन कनौजिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, सोनू कुकरेले, सतीश तिवारी, इंदिरा पाठक तिवारी, संगीता त्रिपाठी, देवकी पटैल, कीर्ति सिंह, मदन लारिया, दीपक यादव, शशांक यादव, अन्नू तिवारी, मनीष नायक, शिशिर नन्होरिया, सचिन बाजपेई, मिन्टू मिश्रा, मिन्टू चिड़ौरिया, रंबल विश्वकर्मा, दिलीप साहू, रोहित नेमा, पुष्पेन्द्र अहिरवार, सुक्कू चौधरी, प्रशांत मिश्रा, शेैलेष राठौर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।