
उज्जैन। भैरवगढ़ रोड पर सावरकर प्याऊ के समीप रहने वाले एक परिवार पर 5 लोगों ने हमला कर लिया। पुराने विवाद के चलते में घर में घुसकर ल_ व पाईप से हमला किया जिसमें एक वृद्ध सहित चार लोग घायल हो गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा मचा और वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि भैरवगढ़ रोड स्थित वीर सावरकर प्याऊ के समीप रहने वाले किशोर दायमा के घर पर आज सुबह रमेश, जीतू, नितिन, शुभम और लोकेश निवासी उर्दूपुरा घुस गए और पाँचों ने किशोर तथा उसके परिवार के लोगों पर ल_ व पाईप से हमला कर दिया। आरोपियों ने आधा घंटे तक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया तथा इस दौरान किशोर, उसके पिता रघुनाथ और घर की महिला राजूबाई और शांतिबाई को पाँचों आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा।
हमले में किशोर के परिवार के चारों लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इधर हमला करने के बाद पाँचों आरोपी वहाँ से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई थी। घायल किशोर ने बताया कि रमेश और अन्य लोगों से लड़की भगाने की बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है और आज सुबह इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर पूरे परिवार को पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved