img-fluid

भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म रहा अगस्त, 125 साल का रिकॉर्ड टूटा

September 01, 2026

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश (Monthly rainfall) सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत (India) में अगस्त 2026 सबसे गर्म (August 2026 Hottest) रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1901 के बाद सबसे गर्म रहा अगस्त
आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा। इस दौरान देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है। अगस्त 2026 में औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे अधिक रहा। यह 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 23.68 डिग्री सेल्सियस रहता है।


  • मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में सक्रिय अल नीनो के कारण सितंबर में भी बारिश सामान्य (91 फीसदी से कम) रहने और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगस्त में देशभर में 213.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से कम थी। वर्ष 2001 के बाद यह अगस्त में दर्ज सातवीं सबसे कम बारिश है।

    बारिश कम होने की क्या रही वजह?
    मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक है। आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।

    आईएमडी के अनुसार, अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल मिलाकर 26 दिनों तक सक्रिय रहे। हालांकि, इनसे हुई बारिश मुख्य रूप से गंगा के मैदानी इलाकों तक ही सीमित रही। इसके कारण देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही।

    सितंबर में पूरे देश में सामान्य से कम बारिश: आईएमडी
    1971-2020 के डेटा के आधार पर सितंबर की बारिश के लिए एलपीए लगभग 167.9 मिमी है। इलाकों के हिसाब से देखें तो देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।हालांकि, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व, पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। बारिश की श्रेणियों (सामान्य से ज्यादा, सामान्य और सामान्य से कम) के संभावना-आधारित अनुमान से पता चलता है कि बड़े पैमाने पर सामान्य से कम बारिश होगी।

    तापमान की बात करें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादातर रहने की संभावना है। मासिक औसत न्यूनतम तापमान भी ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है, सिवाय उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों के, जहां तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

    आईएमडी के अनुसार, अभी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में मजबूत अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है, और मध्य व पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा है। आने वाले महीनों में इन स्थितियों के और मजबूत होने की उम्मीद है। अभी हिंद महासागर में न्यूट्रल इंडियन ओशन डाइपोल (आईओडी) की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के मानसून मिशन कपल्ड फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) के अनुमान बताते हैं कि सितंबर तक न्यूट्रल आईओडी की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    बारिश को लेकर उम्मीदें बरकरार
    हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय जलवायु केंद्र संकेत दे रहे हैं कि सितंबर से सकारात्मक आईओडी की स्थिति बन सकती है। सामान्य से कम बारिश का खेती, जल संसाधनों, पनबिजली उत्पादन, इकोसिस्टम की स्थिरता और पीने के पानी की उपलब्धता पर बुरा असर पड़ सकता है, साथ ही कई इलाकों में गर्मी से होने वाली परेशानी (हीट स्ट्रेस) का खतरा भी बढ़ सकता है।

    आईएमडी ने संबंधित एजेंसियों और हितधारकों को समय रहते तैयारी करने की सलाह दी है, जिसमें जल संरक्षण, संसाधनों का सही प्रबंधन और खेती से जुड़ी आपातकालीन योजना बनाना शामिल है। आईएमडी सितंबर के आखिर में उत्तर-पूर्वी मानसून सीजन (अक्टूबर से दिसंबर 2026) के लिए अनुमान और अक्टूबर के लिए बारिश व तापमान का आउटलुक जारी करेगा।

    Share:

  • खाद्य तेल अब स्टैंडर्ड साइज पैक में मिलेगा.... आज से गैर-मानक पैकेट्स की बिक्री पर रोक

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग नियमों (Standard Operating Rules) में बड़ा संशोधन करते हुए 1 सितंबर से खाद्य तेलों (Edible oils) के गैर-मानक पैकेट्स (Non-Standard Packets) की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब तक कंपनियां 1 लीटर या 1 किलो के स्थान पर 800 ग्राम, 900 ग्राम या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved