img-fluid

Australia: महात्मा गांधी की मूर्ति काटकर ले गए चोर, चिपके रह गए पैर

February 03, 2026

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) के रोविल इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को चौंका दिया है। आस्ट्रेलिया इंडियन कम्युनिटी सेंटर (Indian Community Centre) से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की कांस्य प्रतिमा (Bronze Statue) चोरी हो गई है। यह घटना सिर्फ एक चोरी नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे सांस्कृतिक प्रतीक पर हमला भी कहा जा रहा है।

यह प्रतिमा ICCR (Indian Council for Cultural Relations), नई दिल्ली द्वारा उपहार में दी गई थी। इसका अनावरण 12 नवंबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था। यह मूर्ति भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों, अहिंसा और शांति का प्रतीक मानी जाती थी।


  • पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह चोरी सोमवार, 12 जनवरी की सुबह हुई। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सेंटर में ज्यादा हलचल नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इतनी भारी कांस्य प्रतिमा को चुरा लिया। इस मामले की जांच विक्टोरिया पुलिस की नॉक्स अपराध जांच इकाई (Knox Crime Investigation Unit) कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि चोर कौन थे और उनका मकसद क्या था।

    भारतीय समुदाय में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या यह सिर्फ पैसों के लिए की गई चोरी है या फिर भारतीय संस्कृति और गांधी जी के विचारों के खिलाफ कोई जानबूझकर किया गया कदम। कई लोग इसे बेहद गंभीर मामला मान रहे हैं। भारतीय समुदाय ने मांग की है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और प्रतिमा को सुरक्षित वापस लाया जाए। यह घटना अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि भारत में भी चर्चा का विषय बन चुकी है।

    Share:

  • लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में स्पीकर पर कागज फेंकने (Throwing Paper) वाले 8 विपक्षी सांसदों (Members of Parliament) पर सख्त एक्शन लिया गया है। हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के निलंबित कर दिया हैं। इन सासंदों ने स्पीकर की कुर्सी के पास जाकर पेपर उछाले थे। जोरदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved