
भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे युवक पर एक दीवार गिर गई। हादसे के बाद साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार राजू तिवारी पिता भैयालाल तिवारी (50) निवासी कमला नगर पिपलानी मजदूरी करता था। कल सुबह वह काम करने के लिए अयोध्या नगर स्थित नरेला शंकरी गया था। वहां निर्माधीन मकान में काम करते समय एक दीवार उस पर गिर गई। जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved