हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana ) ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘अनेक’ की घोषणा की थी। आयुष्मान ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था और फिल्म में अपने किरदार से रु-ब-रु कराया था। इस फिल्म में आयुष्मान जेशुआ के किरदार में नजर आएंगे । फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते थे, हालांकि फिल्म के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को समझते हुए फिल्म को जल्द ही दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला लिया है। यह फिल्म इसी साल 17 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा-‘नाम #अनेक, लेकिन रिलीज डेट एक। मिलते हैं आपसे 17 सितम्बर, 2021 को।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved