
डेस्क। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
आयुष्मान ने इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा फिल्म के गाने ‘दिल वाले चोर’ का रिप्राइज वर्जन भी गाया है। हाल ही में आयुष्मान एक रियलिटी शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। अब आयुष्मान ने खुलासा करते हुए बताया कि ये वो ही स्टेज है, जिसने उन्हें कभी रिजेक्ट किया था। आज उसी स्टेज पर उन्होंने सेलेब गेस्ट के तौर पर अपने ही गाने पर परफॉर्म किया है।
‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे थे। इस दौरान आयुष्मान ने अपनी आवाज में ‘दिल वाले चोर’ गाने के रिप्राइज वर्जन पर परफॉर्म भी की। लेकिन अब आयुष्मान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कभी इंडियन आइडल ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
इस परफॉर्म का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, ‘यह ‘दिल वाले चोर’ का रिप्राइज वर्जन है, जिसे मैंने इंडियन आइडल में गाया था। वही मंच जिसने मेरे संघर्ष के दिनों में मुझे रिजेक्ट कर दिया था। विश्वास नहीं होता… गाने को पसंद करने के लिए शुक्रिया। फिल्म को पसंद करने के लिए आभार।’
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved