
उज्जैन। आज सुबह भस्मारती में भगवान महाकालेश्वर को रंग गुलाल चढ़ाया गया तथा भस्मारती के दौरान होली खेली गई। परंपरानुसार गर्भगृह में आज होली का पर्व मनाया गया और कल शाम महाकाल परिसर में सबसे पहले होली जलायी गई थी। आज सुबह भस्मारती प्रारंभ हुई तो रंग गुलाल का भी उपयोग हुआ। शुद्ध फूलों से बने रंगों का उपयोग किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान से होली खेली गई। इस दौरान नंदी हाल में श्रद्धालु मौजूद थे और प्रतिदिन भभूत से लिपटे हुए दिखने वाले भगवान आज रंगों से सराबोर दिख रहे थे। उल्लास के साथ महाकाल मंदिर में होली पर्व मना।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved