img-fluid

बाबा वेंगा ने की है 2026 के लिए कई भविष्यवाणियां, तीसरे विश्व युद्ध और एआई को लेकर कही ये बातें

December 25, 2025

नई दिल्ली । साल 2025 खत्म होने के कगार पर है और सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। साल के आखिरी में आमतौर पर नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा जैसे भविष्यवाणी (Predictions) करने वालों की अगली भविष्यवाणियों पर चर्चा होने लगती है। बाबा वेंगा (Baba Vanga) का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा था और वह आंखों से देख नहीं सकती थीं, लेकिन उसके बावजूद भी वह भविष्य के बारे में सटीक बातें पहले से ही बता देती थीं।

बागा वेंगा का 1996 में 85 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस भी कहा जाता था। उन्होंने अपने जीवन में अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमला और 2022 में ब्रिटेन में आई बाढ़ समेत कई घटनाओं का पहले से ही सटीक भविष्यवाणी कर दी थी, जिससे सभी हैरान रह गए। बाबा वेंगा ने अब अगले साल यानी कि 2026 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं…


  • तीसरा विश्व युद्ध
    बाबा वेंगा की सबसे बड़ी भविष्यवाणियों में से एक तीसरे विश्व युद्ध के बारे में है, जिसके बारे में उन्होंने कहा है कि यह 2026 में शुरू हो सकता है। माना जाता है कि उन्होंने बढ़ते वैश्विक तनावों के बारे में चेतावनी दी थी, जिसमें ताइवान पर चीन का संभावित कब्जा, बढ़ती दुश्मनी और रूस और अमेरिका के बीच सीधा टकराव शामिल है।

    एआई पर भी की भविष्यवाणी
    एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी में, उन्होंने दावा किया कि अगले साल नवंबर में इंसान एलियंस से संपर्क करेंगे, और उन्होंने पृथ्वी के वायुमंडल में एक बड़े स्पेसक्राफ्ट के आने का जिक्र किया। वहीं, बाबा वेंगा ने एआई पर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि साल 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक बड़ी छलांग लगा सकता है। एआई इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा कि वह इंसानी जिंदगी के अहम पहलुओं पर कंट्रोल कर सकता है, और शायद इंसानों के फैसले लेने की क्षमता पर हावी हो सकता है। वहीं, दावा किया गया है कि 2026 में बाबा वेंगा ने भूकंप, बाढ़, सुनामी और भीषण गर्मी की भी भविष्यवाणी की है।

    Share:

  • बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस को मिली चेतावनी, शेख हसीना जैसा होगा हश्र

    Thu Dec 25 , 2025
    ढाका। बांग्लादेश में पिछले साल जुलाई विद्रोह के नेता शरीफ उस्मान हादी (Sharif Usman Hadi) की हत्या के बाद से हालात काफी खराब हैं। एक बार फिर से हिंसा के दौर की शुरुआत हो गई। अब हादी के भाई ने मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved