
नई दिल्ली। बेहद क्यूट अंदाज में ‘बचपन का प्यार’ गाने वाला बच्चा तो आपको याद है ना? यह बच्चा जल्द ही मशहूर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाला है. खबरें थी कि बादशाह ने ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ (Jane Meri Janeman Bachpan Ka Pyar) से मशहूर हुए सहदेव (Sahdev) को मिलने के लिए बुलाया था. अब बादशाह ने सहदेव के साथ एक फोटो शेयर की है.
बादशाह ने सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में सहदेव (Sahdev) का अंदाज काफी बदला हुआ दिख रहा है और वो काफी कूल दिख रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा,’बचपन का प्यार, जल्द आ रहा है.’ बादशाह के इस कैप्शन से तो यही समझ आ रहा है कि वो इस गाने को रिक्रिएट करके जल्द रिलीज करेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved