img-fluid

Baisakhi: बैसाखी के दिन बनाएं ये लजीज पकवान, त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे व्‍यंजनों के अनूठे स्‍वाद

April 12, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। 14 अप्रैल, शुक्रवार को ‘बैसाखी’ (Baisakhi 2023) का महापर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महापर्व हर साल वैशाख महीने (Vaishakh month) में पड़ने वाली मेष संक्रांति (Aries Solstice) के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते है। एक दूसरे को बधाई देते है। इस दिन कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जाता है।

लोग घर में तरह-तरह स्वादिष्ट मिठाइयां और स्नैक्स भी बनाते है। आप भी इस अवसर पर कई तरह के पकवान घर पर बना सकते है। अपने मेहमानों को ये पकवान परोसें। वकई ये सबको बहुत पसंद आएंगे। इस दिन आप कौन से स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं आइए जानें इन पकवानों के बारे में-

खीर
खीर एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय डेजर्ट है। कोई भी तीज- त्योहार खीर के बिना अधूरा माना जाता है। बड़े हों या बच्चे ये डेजर्ट सबको पसंद आता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे चावल, दूध, चीनी और सूखे मेवों (milk, sugar and dry fruits) का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। इसमें अगर इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया जाए तो ये खीर के स्वाद को और भी बढ़ा देता है।


  • छोले-भटूरे
    छोले-भटूरे (Chole bhature) एक ऐसा व्यंजन है जिसका नाम सुनकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएं। इस बैसाखी के मौके पर छोले भटूरे बना सकते हैं। पंजाब में छोले-भटूरे खासतौर पर खूब पसंद किए जाते हैं।

    कड़ा प्रसाद
    बैसाखी के शुभ अवसर पर कड़ा प्रसाद या फिर कहें कि गुड़ का हलवा प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में कड़ा प्रसाद बनाते हैं। इसे गुड़ और घी से बनाया जाता है। ये बनाने में बहुत आसान है। ये बहुत स्वादिष्ट होता है। गुरुद्वारों में भी इस कड़ा प्रसाद को श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिया जाता है।

    केसरी चावल
    बैसाखी के मौके पर आप केसरी चावल भी बना सकते है। ये चावल मीठे होते है। इन्हें चीनी और चावल से बनाया जाता है। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची, दालचीनी, लौंग और सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इसमें केसर भी डाला जाता है।

    लस्सी
    गर्मी में ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी (Lassi) पीने की बात ही अलग है। इसे पीते ही शरीर को ताजगी का अहसास हो जाता है। दही की लस्सी टेस्टी होने के साथ ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मीठी लस्सी को दही का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आप लस्सी को अपना मन चहा फ्लेवर भी दे सकते हैं। आप गुलाब या आम की लस्सी का सेवन भी कर सकते हैं।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

    Share:

  • क्या है बैसाखी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व? मनाने से पहले जान लें ये खास बातें

    Wed Apr 12 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। मेष संक्रांति (Aries Solstice) के दिन मनाई जाने वाली बैसाखी एक ऐसा पावन पर्व है, जिसका हिंदू और सिख धर्म में बहुत ज्यादा महत्व (Importance) है. पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व 14 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा. पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में इस दिन खूब धूम रहती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved