देश बड़ी खबर

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, गुस्साए लोगों ने वाहनों में लगाई आग, जाने अभी तक के हाल

कर्नाटक। कर्नाटक के शिमोगा (Karnataka’s Shimoga) में बजरंगदल के कार्यकर्ता हर्ष (Bajrang Dal worker Harsh) की हत्या के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक (Karnataka) के शिवमोगा (Shimoga) में 23 साल के एक युवक हर्षा की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से शिवमोगा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां पुलिस (Police) ने धारा 144 लागू कर दी है। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, प्रदर्शनकारियों (protesters) ने पथराव करना शुरू कर दिया, हथियारों का इस्तेमाल किया और वाहनों में आग लगा दी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्थिति हाथ से बाहर न हो, पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।

आपको बता दे की बजरंग दल के एक 23 वर्षीय कार्यकर्ता की रविवार देर रात हत्या के बाद पूरे राज्य में तनाव का माहौल है। कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव के बीच शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। दर्जी का काम करने वाले बजरंग दल के 26 वर्षीय सदस्य हर्षा की कल रात करीब नौ बजे अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि हर्षा के हमलावरों ने उस पर हमला करने से पहले एक कार में उसका पीछा किया था। हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने कुछ वाहनों में आग लगा दी गई।

रविवार की रात, 20 फरवरी, कर्नाटक के शिवमोग्गा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की रात 9.30 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जारी अशांति के कारण क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई। हत्या के बाद शिवमोग्गा में आगजनी और पथराव की कुछ घटनाएं हुईं। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बाइकों को आग लगा दी गई और पथराव किया गया। कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा (Minister Eshwarappa) ने आरोप लगाया कि हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल थे और कांग्रेस के डीके शिवकुमार (Congress’s DK Shivakumar) पर ‘मुस्लिम गुंडों को उकसाने’ का आरोप लगाया।


कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने देश और राष्ट्रीय ध्वज को शर्मसार किया है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र (Home Minister Arga Gyanendra) के इस्तीफे की मांग की और ट्वीट कर बजरंग दल के कार्यकर्ता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने शिवमोग्गा के तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस (local police) की मदद के लिए राज्य भर से कम से कम 212 निरीक्षक और उप निरीक्षक शिमोगा पहुंचे हैं।

सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने की शांति की अपील है। उन्होंने कहा, ‘जांच जारी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है और मैं लोगों से भी शांत रहने का अनुरोध करता हूं।” पीड़ित परिवार से बात करने के लिए बैठक करते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि यह मौजूदा हिजाब विवाद से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा, “लेकिन हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे की जांच की प्रतीक्षा करने की जरूरत है।”

बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हत्या मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, “हमें अभी तक गिरफ्तारी से संबंधित कोई अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। बहुत जल्द हम हत्या से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे, जो जांच के बाद ही कहा जा सकता है।” उन्होंने कहा, मैं (हर्षा के) माता-पिता और बहनों से मिला और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मुझसे न्याय मांगा। मैंने उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हमने 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हम इस समय कुछ और खुलासा नहीं करना चाहते।

गृह मंत्री ने बताया कि फिलहाल शिवमोग्गा में सब कुछ नियंत्रण में है। बेंगलुरु से 200 और पुलिसकर्मी भेजे गए। 1200 पहले से ही तैनात हैं। वहां आरएएफ भी मौजूद है। हमने अन्य जिलों के एसपी को भी स्थिति की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया है। गृह मंत्री ने कहा, “हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेरी जानकारी के अनुसार, इस हत्या में 5 लोग शामिल हैं।” बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मद्देनजर भड़की हिंसा पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, हमने पुलिस अधिकारियों को स्थिति का विश्लेषण करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है, 2-3 दिन संभलकर रहना होगा।

Share:

Next Post

अब 12-18 साल के बच्चों को दी जाएगी बायोलॉजिकल ई की कार्बेवैक्स, DGCI ने दी मंजूरी

Mon Feb 21 , 2022
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अब भारत को एक और नया हथियार मिल गया है। बच्चों के वैक्सीनेशन (vaccination) में तेजी लाने के मकसद से भारतीय औषधि महानियंत्रक (Indian Drugs Controller General) ने बायोलॉजिकल ई की कोरोना वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corona Vaccine Corbevax) को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। देश में […]