
उज्जैन। शहर में हनुमान जयंती पर एक शोभायात्रा निकलती है जो की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई है और कल शाम भी बाबा बाल हनुमान की शोभायात्रा महाकाल मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा तोपखाना, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होती हुई पुन: मंदिर पहुँची, जहाँ आरती सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडित सुलभ शर्मा जानी गुरु द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया था एवं जगह-जगह स्वागत हुआ। मुस्लिम क्षेत्रों में भी व्यापारियों ने चल समारोह का स्वागत किया किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved