नई दिल्ली। पहचान छिपाकर भारत में रह रही पोर्न स्टार (porn star) रिया बर्डे (Riya barde) को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रहने का आरोप है। जांच के दौरान पोर्न स्टार (porn star) रिया बर्डे बांग्लादेशी निकली है। पोर्न जगत में रिया को आरोही बर्डे या बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बांग्लादेशी मूल रहने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी मां, भाई और बहन के साथ अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां और पिता कतर में हैं, जबकि पुलिस रिया के भाई और बहन की तलाश कर रहे हैं।
रिया बर्डे पर बांग्लादेशी मूल की होने और अपनी मां, भाई और बहन के साथ अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है। आरोप है कि रिया की मां ने इसी मकसद से अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी अवैध रूप से भारत में रहने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने रिया को ठाणे जिले के उल्लासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
रिया की मां और पिता कतर में, भाई-बहन की तलाश
पुलिस को पता चला कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और वह भारत में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved