img-fluid

सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगे बेयर ग्रिल्स, इस दिन प्रसारित होगा शो

August 22, 2020

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इनटू द वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे। ये शो डिस्कवरी पर 11 और 14 सितंबर को रात 8 बजे प्रसारित होगा जिसमें अक्षय कुमार खतरों से खेलते नजर आएंगे। अक्षय कुमार इस शो को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘आप सोच रहे हैं कि मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ पागल ही जंगलों में जाते हैं।’

वहीं बेयर ग्रिल्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘जीवन एक एडवेंचर है, जिसे साहस से बेहतर तरीके से जिया जा सकता है। और यहां कुछ बेहतर (पागल) साथी हैं, जो महान हैं।’ बेयर ग्रिल्स ने अपने इस पोस्ट में अक्षय कुमार को टैग किया है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स जंगलों में खतरनाक जानवरों से बचते हुए बहादुरी से इसका सामना करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल फैंस शो में अक्षय कुमार को देखने के लिए काफी एक्ससाइटेड है और शो का इन्तजार कर रहे हैं।

Share:

  • अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फैंस से की 'ग्लोबल प्रेयर' की अपील

    Sat Aug 22 , 2020
    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से ग्लोबल प्रेयर में जुड़ने की अपील की है। इसके साथ ही श्वेता सिंह कृति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved