img-fluid

BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखेबाज कटप्पा

November 10, 2025

मुंबई। बिग बॉस 19 (BB19) के रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज का एविक्शन दिखाया गया। अभिषेक (Abhishek) के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और शो देखने वाली ऑडियंस में निराशा है। किसी को नहीं लगा था कि घर के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक अभिषेक इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। रविवार को एविक्शन दिखाया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को गलत बताया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

प्रणित ने अभिषेक को किया बाहर
सलमान खान ने घर में वापस आए प्रणित मोरे को एक मौका दिया था कि वो अश्नूर और अभिषेक में से किसी एक को सेफ कर सकते हैं। सलमान ने इस दौरान ये भी कहा कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार किसी एक को बचाना है। प्रणित ने यहां अश्नूर को सेफ किया और अभिषेक-नीलम गिरी के साथ एविक्ट हो गए। गौरव और मृदुल के मुताबिक अभिषेक ने घर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। उस हिसाब से अभिषेक को सेफ करना चाहिए था। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स प्रणित के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।



सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
X पर एक यूजर ने लिखा कि प्रणित ने अपना कम्पटीशन हटाने के लिए अभिषेक बजाज को गेम से बाहर कर दिया। बिग बॉस 19 फैन पेज ने फिल्म बाहुबली का वो सीन शेयर किया है जिसमें कटप्पा, बाहुबली की पीठ में छुरा घोंप देता है। यूजर्स ने कटप्पा प्रणित को बताया है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि मेकर्स को भी प्रणित के इस फैसले से झटका लगा होगा।

अभिषेक का गेम
बता दें, अभिषेक बजाज शो की शुरुआत से गेम में एक्टिव थे। उन्हें हर टास्क में परफॉर्म करते हुए देखा गया। वहीं प्रणित ने धीरे-धीरे गेम में अपनी जगह बनाई। अब गेम में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, अश्नूर बचे हुए हैं।

Share:

  • खुलासा: रणबीर-सलमान ने दुबई में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

    Mon Nov 10 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरत लुक्स (Beautiful looks) के लिए भी मशहूर हैं। फिल्मों में इन एक्टर्स को अपनी घनी जुल्फों पर हाथ फेरते, स्टाइल मारते देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बड़े एक्टर्स गंजेपन की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में गंजापन छुपाने के लिए इन एक्टर्स को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved