मनोरंजन

छुट्टियां बिताकर हिमाचल प्रदेश से घर रवाना हुईं बेबो

खूबसूरत हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ करीब एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद करीना कपूर खान उर्फ बेबो वापस मुंबई अपने घर लौट गईं। जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। करीना ने लिखा – बाय-बाय पालमपुर, बेहद शानदार अनुभव एंड हैलो मुंबई, मैं वापस आ रही हूँ।

साथ ही करीना ने बेहद ब्यूटीफुल सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है।

बता दें कि करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ करीब एक महीने से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में थीं। इस दौरान उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर फैमिली बॉडिंग की तस्वीरें शेयर कीं। उनके साथ अर्जुन कपूर और मलाइका खान भी छुट्टियां बिताने यहां पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सैफ अली खान हिमाचल में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। करीना ने सैफ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और और फेस्टिव सीजन वहीं पर मनाने का फैसला किया था। इस दौरान तैमूर अली खान भी काफी खुश दिखाई दिए।

Share:

Next Post

जैस्मीन भसीन को पसंद हैं अली गोनी, शो में किया प्यार का इजहार

Tue Dec 8 , 2020
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में विकास गुप्ता, अर्शी खान और कश्मीरा शाह की एंट्री हो चुकी है। सबसे पहले विकास गुप्ता एंट्री लेते हैं। ऐसे में वह जैस्मीन से अली के बारे में बात करते हैं। विकास, जैस्मीन से पूछते हैं कि क्या तुम अली गोनी से प्यार करती हो? इसपर जैस्मीन जवाब […]