img-fluid

मरने से पहले सोशल मीडिया पर अलविदा का स्टेटस डाल गया..आत्महत्या की दो घटनाएँ हुई

June 03, 2022

  • तनाव और कर्ज से परेशान लोग कर रहे हैं आत्महत्या-बेरोजगारी और महंगाई बढऩे के कारण भी ऐसे मामले बढ़े

उज्जैन। आज सुबह नरवर के समीप ग्राम में एक युवक ने फाँसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उसका शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि कल ही उसकी पत्नी मायके गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है तथा मामले में जाँच शुरू कर दी है। इसी तह कल रात युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर दोस्तों को अलविदा का स्टेटस भी डाला था। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि नायताखेड़ी निवासी आरिफ पिता गुलाब खान उम्र 35 साल ने आज तड़के अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसका भाई अल्लानूर चाय लेकर उसे जगाने के लिए पहुँचा तो कमरे में उसकी लाश झूलती मिली।


अल्लानूर का शोर सुनकर घर के अन्य लोग भी आ गए और क्षेत्रवासी भी इक_ा हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ खेती करता था और कल उसकी पत्नी साले के साथ अपने मायके खरगोन गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। इसी तरह कल रात में चिमनगंज मंडी क्षेत्र की तिरुपति एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले महावीर पिता पारस जैन नामक युवक ने कल रात अपने घर में जहर खा लिया था और घर के बाहर बेसुध पड़ा था। इस दौरान उसके दोस्तों ने देखा तो वह बेहोश मिला जिस पर उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सोशल मीडिया के स्टेट्स पर अलविदा दोस्तों लिखा था जिस पर वे उसके घर पहुँचे जहाँ वह बेहोश पड़ा मिला। महावीर के पिता इलेक्ट्रिक का काम करते हैं और घटना के समय वे घर पर नहीं थे। पुलिस ने मोबाईल जब्त कर लिया है। अभी तक आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है।

Share:

  • आचार संहिता लगी..22 जून तक नए प्रशासनिक भवन में नामांकन दाखिल होंगे

    Fri Jun 3 , 2022
    उज्जैन। नगरीय निकाय की चुनाव की घोषणा के साथ ही बुधवार से आचार संहिता लागू हो गई है। उज्जैन नगर निगम में महापौर एवं पार्षद पद के उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved