img-fluid

नवरात्रि से पूर्व हरसिद्धि मंदिर पर रंगाई पुताई शुरू

September 20, 2022

  • इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्रि पर्व-26 सितंबर से होगा आरंभ

उज्जैन। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इस वर्ष भी नवरात्रि के लिए मंदिर की परंपरा अनुसार पुजारी परिवार द्वारा मंदिर की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। 26 सितंबर को नवरात्रि आरंभ होगी और इस बार संपूर्ण नौ दिन का यह पर्व रहेगा।



हरसिद्धि मंदिर के मुख्य पुजारी राजू गुरु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में अभी रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट भी कराई जाएगी। इस बार नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है। हरसिद्धि मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में एक है तथा देश-विदेश के श्रद्धालु यहां मां हरसिद्धि के दरबार में प्रतिदिन ही बड़ी संख्या में दर्शन के लिए उमड़ते हैं तथा नवरात्रि में तो हजारों श्रद्धालुओं का मेला लग जाता है।

Share:

  • महाकाल कारिडोर लोकार्पण : 11 अक्टूबर को उज्जैन आएँगे प्रधानमंत्री मोदी

    Tue Sep 20 , 2022
    पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा यह लोकार्पण कार्यक्रम काशी विश्वनाथ कारिडोर से भी विस्तृत होगा प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को जोड़ेंगे आयोजन से उज्जैन। 752 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में तैयार किए जा रहे महाकाल कारिडोर निर्माण कार्य के पहले चरण के कार्यों का लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved