img-fluid

फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही केबिन का दरवाजा खोलकर कूदा यात्री, विमान में मचा हड़कंप

January 11, 2024

टोरंटो। एयर कनाडा की उड़ान में सवार एक यात्री दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले ही विमान से कूद गया। यह घटना आठ जनवरी की है, जब यात्री टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ा, लेकिन बाद में अपनी सीट पर बैठने की बजाय केबिन का दरवाजा खोलकर उसमें से बाहर कूद गया।


  • वह 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। इस हादसे में उसे मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद क्षेत्रीय पुलिस और आपातकाल सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया। एयर कनाडा वेबसाइट के अनुसार, इस घटना के कारण बोइंग 747 के उड़ान भरने में छह घंटे की देरी हुई।

    एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस मामले की जांच जारी है। सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उनकी चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।’ फिलहाल यह भी स्पष्ट नहींहो पाया है कि यात्री की इस हरकत के कारण उसे गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

    Share:

  • Pakistan: खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में घर में मिली एक ही परिवार के 11 सदस्यों लाश

    Thu Jan 11 , 2024
    इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) से एक दर्दनाक घटना (A painful incident) सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 11 सदस्य घर में मृत (11 members of the same family dead in the house) पाए गए हैं. ये घटना खैबर पख्तूनख्वाह (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत की है. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद (domestic […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved