img-fluid

बाल-बाल बचे श्रीराम सेना के बेलगावी अध्यक्ष, अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां

January 08, 2023

बेलगावी (Belagavi) । कर्नाटक (Karnataka) में श्रीराम सेना के बेलगावी अध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर (Belagavi President Ravikumar Kokitkar) और उनके ड्राइवर को बदमाशों ने गोली मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लेने पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। घटना सात जनवरी की है।


हिंदलगा गांव इलाके में हुई गोलीबारी
पुलिस ने रविवार को बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर हिंदलगा गांव इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में बाल-बाल बच गए। अधिकारियों (officials) ने बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिटकर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी जिसके बाद वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और इस घटना में उनका चालक भी घायल हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कहा कि बेलगावी ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

  • इंडोनेशियाः पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, 300 मीटर ऊंची उठी राख

    Sun Jan 8 , 2023
    जकार्ता (Jakarta)। इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत (Western Sumatra Province) में शनिवार को माउंट मारापी (mount marapi) में ज्वालामुखी का विस्फोट (volcanic eruption) हो गया। इससे आसपास के इलाकों में राख जमा हो गया। सेंटर फॉर वोलकेनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन के अनुसार, करीब 45 सेकेंड तक ज्वालामुखी से 300 मीटर ऊपर तक राख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved