img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में 25 वर्ष पूरे करने पर बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक और नाइजीरिया ने बधाई दी

October 07, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में 25 वर्ष पूरे करने पर (Prime Minister Narendra Modi on completing 25 years in Government) बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक और नाइजीरिया ने बधाई दी (Belgium, Dominican Republic and Nigeria Congratulated) ।


  • बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुखिया सरकार में 25 वर्ष पूरा करने पर बधाई दी। वेवर ने साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई तो रूजवेल्ट ने उनके प्रति दिखाई उदारता के लिए आभार जताया वहीं, नाइजीरिया ने इसे ‘दुर्लभ उपलब्धि’ करार दिया। अपने बधाई संदेश में, वेवर ने भारत की अपनी हालिया यात्रा को “फलदायी” बताया। एक्स पोस्ट में, वेवर ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात से नई दिल्ली तक सरकार में लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले महीने भारत की मेरी फलदायी यात्रा के बाद, मैं हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।”

    वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक के पीएम रूजवेल्ट स्केरिट ने अपने प्रिय मित्र के साथ क्लिक की तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं आपको सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्षों की सेवा के लिए हार्दिक बधाई देता हूं, यह एक ऐसी यात्रा है जो गुजरात में शुरू हुई और भारत के आपके नेतृत्व के माध्यम से जारी रही। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, मैं डोमिनिका के प्रति आपकी मित्रता और हमारे लोगों के प्रति दिखाई गई उदारता के लिए अपनी सराहना व्यक्त करना चाहता हूं। मैं हमारे देशों के बीच के बंधन को महत्व देता हूं और आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे लिखा कि डोमिनिका की सरकार और लोगों की ओर से, और व्यक्तिगत रूप से, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और भारत के लोगों की सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

    नाइजीरिया के संघीय गणराज्य की सरकार और जनता की ओर से राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने बधाई प्रेषित की। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “किसी भी लोकतंत्र में लगातार 25 वर्षों तक सरकार के प्रमुख के रूप में नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है।” राष्ट्रपति टिनूबू ने कहा, ” 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के 25 साल पूरे हो रहे हैं। उनकी जनसेवा का यह सफर बिना किसी रुकावट के जारी रहा। गुजरात की जनता की 12 साल से अधिक समय तक सेवा करने के बाद वह 2014 से भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में 25 वर्षों तक लगातार नेतृत्व करना इस बात का ठोस प्रमाण है कि भारतीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर कितना भरोसा जताया है।” उन्होंने ग्लोबल साउथ की बात की। आगे लिखा, “लोकतांत्रिक देश और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्रमुख आवाज होने के नाते, नाइजीरिया और भारत एक ज्यादा निष्पक्ष, समावेशी और प्रतिनिधित्व वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए समान प्रतिबद्धता साझा करते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके निरंतर नेतृत्व में, हमारे लोगों के बीच दोस्ती के रिश्ते और मजबूत होंगे।”

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved