
कोलकाता। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आती जा रही हैं, राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली और मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री से माहौल बदल गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा। टीएमसी विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लहिरी और हबीबपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार सरला मुर्मू सोमवार को कोलकाता में भाजपा में शामिल हो गईं। इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved