img-fluid

बंगाल: पंचायत चुनाव के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, अब BJP नेता की हत्या

July 23, 2023

दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई है. मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता की दुकान में घुस कर हत्या की गई है. हत्यारों ने चाकु से वार किए और असीम साहा को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है. बता दें कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है.


  • जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर इलाके का है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को कपड़ा व्यापारी असीम साहा से कुछ टीएमसी के गुंडों ने रंगदारी की मांग की थी. जब असीम ने इस बात का विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई है. असीम की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी. बीजेपी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सुरजीत सेन ने इलाके में इलाके में जनरल स्ट्राइक की मांग की है. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की है.

    पुलिस-प्रशासन नहीं कर ठीक से काम
    वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रनील खान ने कहा है कि असीम साहा बीजेवायएम का कार्यकर्ता था. वह अपने स्टोर में काम कर रहा था जिस वक्त उसके ऊपर टीएमसी के गुंडों ने हमला कर दिया. कुछ घंटों के अंदर ही असीम की मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में पुलिस और प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है. उन्होंने स्थानीय लोगों की मौत के मामले में स्ट्राइक का अह्वान किया है.

    Share:

  • भारत पर लगातार बढ़ रहा विदेशी निवेशकों का भरोसा, जुलाई में किया 43,800 करोड़ का निवेश

    Sun Jul 23 , 2023
    नई दिल्ली: शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाईयां छूता जा रहा है. अगर यह तेजी कायम रही तो माना जा रहा है कि जल्द ही सेंसेक्स 70 हजार के पार जा सकता है. बाजार की इस तेजी में विदेशी निवेशकों की अहम भूमिका मानी जा रही है. दरअसल भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश जमकर हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved