
सिनेमा जगत (Cinema world) में इस साल कई कपल्स (Couples) का इश्क चर्चा में रहा। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से लेकर ऋतिक रोशन और सबा आजाद जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा कई कपल्स ने अपना रिश्ता कबूल किया या फिर फैंस को इस बात की हिंट दी। इनमें से कई जोड़े आने वाले साल में शादी कर सकते हैं। जानिए, कौन सा जाेड़ा अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ की हिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगभग 4 या 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्होंने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। कुछ वक्त पहले खबर सामने आई कि दोनों ने सगाई कर ली। अगले साल फरवरी महीने में रश्मिका और विजय देवरकोंडा शादी करने वाले हैं।
ऋतिक रोशन और सबा आजाद
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट करते हुए लगभग 4 साल हो चुके हैं। दोनों को अक्सर वेकेशन पर साथ देखा जाता है। सबा भी ऋतिक के साथ फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। खबर है कि ये दाेनों भी अगले साल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर सकते हैं, शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन
एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर भी सिंगर स्टेबिन बेन से अगले साल शादी करने वाली हैं। इस जोड़े की शादी 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में होगी। हाल ही में कृति सेनन ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें नुपुर के साथ स्टेबिन भी नजर आए। इस तरह कृति ने बहन की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी।
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
जान्हवी कपूर और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया लगभग तीन साल से डेट कर रहे हैं। दोनों को वेकेशन, फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता है। अपने रिश्तों को इन्होंने पब्लिकली स्वीकार तो नहीं किया, लेकिन इनकी शादी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल भी अगले साल सात फेर ले सकता है।
जेंडाया और टॉम हॉलैंड
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी एक सेलिब्रिटी कपल की शादी को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। ‘स्पाइडर मैन’ फेम एक्टर टॉम हाॅलैंड और एक्ट्रेस जेंडाया भी अगले शादी करेंगे। हाल ही में जेंडाया को सगाई की अंगूठी पहने देखा गया था। इस कपल्स से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों अलगे साल शादी के बंधन में बंधेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved