मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastava) का नया गाना ‘सट जाले राजा जी’ (Sat Jale Raja ji) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (worldwide records) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (official youtube channel) से रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिल रहा है। इस गाने को नेहा राज ने गाया है जबकि माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी दोनों की जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। गाने में माही बेहद ही मनमोहक लग रही हैं। उनका एक-एक मूवमेंट दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सट जाले राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशन भोजपुरिया का है। कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved