img-fluid

सोशल मीडिया पर छाया गाना भोजपुरी ‘बियाह होई बाद में’

December 19, 2022

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह (bhojpuri singer shivani singh) का ‘बियाह होई बाद में’ गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को नवोदित अभिनेत्री नीतू यादव (budding actress neetu yadav) पर फिल्माया गया है।



अभिनेत्री नीतू यादव की खूबसुरती, ड्रेसिंग, डान्स और कपड़ों का कॉम्बिनेशन गाने को चार चांद लगा रहा है। उनकी एक एक अदा दर्शकों को उनकी ओर खींच रही है। गाने के मुताबिक लोकेशन को चयन किया गया है। जो गाने को और भी निखार के ला रही है। गाने में नीतू कहती है दिल में समाइला राजा धीरे धीरे… पागल बनाइयो राजा धीरे धीरे …सोना चांदी न तू तो बड़ा हीरा.. बोलेला बोलिया तो मोती गिरे… प्रेम होई पूजा तो चुम्मा प्रसाद में..आरे प्यार करलो राजा बियाह होई बाद में…।


अब तक आये शिवानी सिंह के सभी गानों में से ये गाना एक दम बवाली गाना है, जो सुनते ही दिमाग मे हिट करता है। गाने में नीतू भी अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बियाह होई बाद में’ की सिंगर शिवानी सिंह है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन और एडिट पंकज सॉ, डीआई रोहित ने किया है।

Share:

  • एलन मस्क की जान को खतरा! मां मैय मस्क ने जताई यह आशंका, पढ़ें पूरा मामला

    Mon Dec 19 , 2022
    वॉशिंगटन। क्या ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की जान को खतरा है? उनकी मां मैय मस्क की मानें तो सच में है। मैय मस्क ने दुनिया के दूसरे नंबर के रईस मस्क के लिए इस खतरे की आशंका जताई है। एलन मस्क को खतरे की आशंका तब जताई गई है, जब दो दिन पूर्व उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved