मनोरंजन

भोजपुरी सांग ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी के स्टार सिंगर गुंजन सिंह (Star Singer Gunjan Singh) अपनी बेहतरीन आवाज और गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनका गाया हुआ सांग उनकी भोजपुरी फिल्म ‘9 एमएम पिस्टल’ (mm pistol) आ गया है। इसके रिलीज होने से पहले इसके कई गाने और ट्रेलर वीडियो जारी किए जा चुके हैं। अब इसी बीच उनका रोमांटिक गाना ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ (Boliya Bolelu Jab Jaan) का वीडियो जारी कर दिया गया है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस स्वीटी छाबरा भी नजर आ रही हैं।


गुंजन सिंह के रोमांटिक गाने ‘बोलिया बोलेलु जब जान’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब वीडियो पर जारी किया गया है। इसे गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है और मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिए हैं. इस फिल्म का निर्माण नूतन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसमें गुंजन सिंह और स्वीटी छाबरा के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है और ये यूट्यूब पर बवाल माचने को तैयार है।बता दें कि नूतन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘9 एम एम पिस्टल’ से पहली बार गुंजन और स्वीटी ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसके निर्माता डीके सिंह हैं। सह निर्माता संतोष सागर व अभिजीत विश्वास हैं। वहीं, मूवी के डायरेक्टर मेराज खान हैं। लेखक नन्हे पांडेय, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू व अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विवेक गाजीपुरी हैं। छायांकन जहांगीर सैयद, नृत्य अन्थोनी, संजय कोर्बे, प्रवीण सेलार, मारधाड़ फिरोज खान का हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचारक डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही हैं।

Share:

Next Post

MP में बेहद अद्भुत है यह मंदिर, भेंट में चढ़ती हैं ये अनोखी चीज, रहस्‍य जान आप भी हैरान रह जाएंगे

Wed Jun 29 , 2022
नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले में एक ऐसा मंदिर है, जिसमें न तो किसी देवी-देवता की मूर्ति है और ना ही कोई पंडित-पुजारी बैठता है. पर फिर भी लोग यहां आकर माथा टेकते हैं और अपनी मन्‍नतें मांगते हैं. इस मंदिर का नाम है सगस बावजी मं‍दिर(Sagas Bavji Temple). सगस बावजी को […]