
धार। इंदौर की जिला अदालत के आदेश पर धार की भोजशाला में आज सुबह से सर्वे का काम शुरू हो गया है। दिल्ली और भोपाल से आए एएसआई के पांच सदस्यों ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। आज पहले चरण में 12 बजे तक सर्वे का काम होगा। उसके बाद 3 बजे तक मुस्लिम समुदाय को जुमे की नमाज की इजाजत मिली है। नमाज के बाद सर्वे का काम दोबारा शुरू होगा। सर्वे टीम को 6 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपना है। सर्वे के दौरान धार और भोजशाला परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं सर्वे रुकवाने वाला मुस्लिम पक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved