
इंदौर। कालिंदी गोल्ड सिटी के नाम पर कई लोगों के लाखों रुपए हड़पने वाले भूमाफिया जितेंद्र उर्फ हैप्पी धवन ने अपनी जमानत के लिए आधा दर्जन याचिका लगाई हैं। तीन महीने से कैद हैप्पी पर प्लॉट देने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेरी करने व उन्हें रखने के इल्जाम हैं। मामले में फरियादी कमलकांत व अन्य लोगों ने बाणगंगा थाने में इसी वर्ष एफआईआर दर्ज कराई थी। इन मामलों में सेशन कोर्ट द्वारा जमानत ठुकराए जाने के बाद अब हैप्पी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट 11 सितंबर को सुनवाई करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved