बॉलीवुड में पैर जमा चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) यूं तो रील लाइफ में सीधे-सादे रोल करने के लिए ही जानी जाती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह इस समय चर्चा में हैं।
बता दें कि भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। भूमि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं , जिसके बाद कड़ाके की इस सर्दी के मौसम में इंस्टाग्राम का पारा चढ़ने लगा है। तस्वीरों में वह बेहद बोल्ड और सेक्सी आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं भूमि अपनी इन हॉट-हॉट तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक तस्वीर में उन्होंने लाल तो वहीं दूसरी में नीले रंग का आउटफिट पहना है, जिन्हें लेकर यूजर्स उनकी खिंचाई कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर की जल्द ही बधाई दो फिल्म रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। वह गोविंदा नाम मेरा, रक्षा बंधन, द लेडी किलर जैसी फिल्मों में भी वह लीड रोल में दिखाई देंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved