
डेस्क: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जब गेंद हाथ में थामी तो ये 1430 दिन बाद उनका भारत के लिए पहला ओवर था. इस खिलाड़ी ने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए लेकिन अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एक ऐसी गलती की जो उन्होंने पूरे करियर में नहीं की थी. दरअसल भुवी ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद नो बॉल फेंक दी. ये टी20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर कुमार की पहली नो बॉल थी. भुवी ने 299.3 गेंदों के बाद पहली नो बॉल फेंकी और वो वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए.
भुवनेश्वर कुमार के पास इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था. इस खिलाड़ी ने 320.2 ओवर बाद पहली नो बॉल फेंकी थी. हालांकि तेज गेंदबाजों में नंबर 1 भुवनेश्वर कुमार ही हैं. बता दें भुवनेश्वर कुमार की इस नो बॉल का साइड-इफेक्ट भी बड़ा रहा. नो बॉल के बाद भुवी की फ्री हिट पर साइफर्ट ने चौका लगा दिया और उनके ओवर में कुल 17 रन बन गए.
भुवनेश्वर कुमार नो बॉल नहीं फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो नहीं बनाए लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले में जैस ही दो गेंद डॉट की वो टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. इस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 680 डॉट बॉल फेंक दी हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved