img-fluid

हरबाखेड़ी डेम के शटर लगाने के बाद घाटों पर बढ़ा जलस्तर

October 22, 2026

महिदपुर। नगर पालिका द्वारा हरबाखेड़ी डेम के शटर लगाए जाने के बाद घाटों पर जलस्तर बढ़ गया है, वहीं धुलेट स्टॉप डेम भी ओवरफ्लो हो रहा है। इस बार बारिश कम होने और पानी की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने किसानों व आमजन के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर डेम के शटर लगाने मांग की थी।


  • इसके बाद नपा ने हरबाखेड़ी डेम के शटर लगाए, जिससे घाटों पर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष बारिश का आंकड़ा भी 27 इंच पर ही थम गया, जो औसत बारिश से 9 इंच कम है। कम बारिश के चलते जलस्तर बढ़ाने व पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डेम में पानी रोकने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने विधायक दिनेश जैन बोस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share:

  • इंगोरिया के समीप सड़क पर पड़ा मिला, अस्पताल में मौत

    Thu Oct 22 , 2026
    उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के गौतमपुरा मार्ग पर एक बाईक सवार सड़क पर पड़ा मिला था जिसे अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं तथा मामला संदिग्ध मान रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved