img-fluid

बंजी जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा: बिना रस्सी बांधे ही नीचे कूदी लड़की, हवा में ही मौत

July 24, 2021

कोलंबिया। कोलंबिया के एंटिओक्विया प्रांत(Antioquia Province of Colombia) में येसेनिया मोरालेस गोमेज़ (Yesenia Morales Gomez) के साथ बड़ा हादसा हो गया। 25 साल की येसेनिया मोरालेस गोमेज़ की बंजी जंम्पिंग (bungee jumping) के दौरान मौत (death while bungee jumping) हो गई। दरअसल वह अपने प्रेमी के साथ बंजी जंम्पिंग (bungee jumping) की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान प्रशिक्षक के बातों से भ्रमित होकर येसेनिया मोरालेस गोमेज़ (Yesenia Morales Gomez) कूद गई और करीब 160 फीट नीचे जाकर गिर गई.
उसका प्रेमी तुरंत उसके पास पहुंचा और सीपीआर(CPR) देने की कोशिश की लेकिन वह पहले ही मर चुकी थी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अमागा के दमकलकर्मी ने कहा, दुख की बात है कि महिला की मौत हो चुकी थी और हमने बाद में उसके शव को बरामद कर लिया. उस वक्त लोगों को लगा कि येसेनिया मोरालेस गोमेज़ (Yesenia Morales Gomez) की मौत गिरने की वजह से हुई है.
हालांकि युवती की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि उसकी मौत गिरने की वजह से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक कूदने के बाद जब उसे महसूस हुआ कि वो बंजी कॉर्ड से जुड़ी हुई नहीं है तो उसे दिल का दौरा पड़ गया और नीचे गिरने से पहले ही उसकी मौत हो गई.



  • फ़्रेडोनिया, एंटिओक्विया की नगर पालिका के मेयर गुस्तावो गुज़मैन ने युवती की मौत को लेकर कहा, ”वह भ्रमित हो गई, संकेत प्रेमी के कूदने का था क्योंकि वह पहले से ही सुरक्षा उपकरणों से जुड़ा हुआ था लेकिन उसकी जगह वो खुद कूद गई.
    मृतक युवती के भाई एंड्रेस मोरालेस ने बताया कि उसकी बहन एक खुशहाल लड़की थी और वो पढ़ना, नृत्य करना पसंद करती थीं. उसमें उद्यमशीलता की भावना थी. उन्होंने कहा, ”मेरी बहन सभी बेहतरीन मूल्यों वाली लड़की थी.
    रिपोर्ट में फ़्रेडोनिया के मेयर के हवाले से कहा गया है कि इस क्षेत्र में बंजी जंपिंग की पेशकश करने वाली दो कंपनियां हैं, जिनमें से किसी को भी इस काम के लिए लाइसेंस नहीं मिला है. महिला की मौत की जांच की जा रही है.

    Share:

  • Jammu डिवीजन में दिखे दो और संदिग्ध ड्रोन, पुंछ में मिला PIA लिखा बैलून

    Sat Jul 24 , 2021
    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में ड्रोन हमलों का खतरा (threat of drone strikes) बढ़ता ही जा रहा है. अब शाम को जम्मू डिवीजन में दो ड्रोन (Drone in Jammu Kashmir) देखे गए हैं. शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में कुल मिलाकर तीन बार ड्रोन दिखे, जिसमें से पहले वाले ड्रोन को सुबह सुरक्षा बलों ने गिरा दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved