img-fluid

अतुल सुभाष केस में बड़ा एक्शन, पत्नी निकिता सिंघानिया पकड़ी गई; सास-साला भी अरेस्ट

December 15, 2024

डेस्क: अतुल सुभाष (Atul Subhash) सुसाइड केस में बड़ा एक्शन हुआ है. अतुल सुभाष की फरार पत्नी निकिता अब पुलिस की पकड़ में आ चुकी है. पुलिस ने निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) को गुरुग्राम से अरेस्ट (Arrest) कर लिया है. वहीं, अतुल के साले और सास को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. अब आरोपी नंबर चार यानी निकिता सिंघानिया के चाचा सुशील केवल फरार हैं. निकिता गुरुग्राम में ही छिपी थी.

बताया गया कि निकिता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था. वहीं अतुल की सास और साले को 14 दिसंबर की सुबह इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया था. तीनों को बेंगलुरु लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. इसके बाद निकिता समेत सभी आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


  • अतुल सुभाष केस में बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी शिवकुमार ने कहा आरोपी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    बेंगलुरु के टेक कंपनी कर्मचारी अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में यह पुलिस का बड़ा एक्शन है. अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई अनुराग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. इसी सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस तलाश कर रही थी. बेंगलुरु पुलिस की कई टीमें इनके पीछे यूपी से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक खाक छान रही थी.

    Share:

  • मोहन सरकार का एक वर्ष पूर्ण, मोदी के मंत्र को किया साकार

    Sun Dec 15 , 2024
    सबका साथ-सबका विकास और सरकार को मिला सबका मिला विश्वास- प्रहलाद पटेल इन्दौर। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा कार्यालय पर कहा कि सरकार ने मोदी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ गौरवशाली विकसित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved