img-fluid

अमेरिकी अरबपतियों को बड़ा झटका… मस्क, जुकरबर्ग और एलिसन ने एक दिन में गवाएं अरबों डॉलर

October 31, 2025

वाशिंगटन। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों (Richest People) की संपत्ति में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। टेस्ला और एक्स (Tesla and X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ 15.3 अरब डॉलर फिसलकर 457 अरब डॉलर रह गई, वहीं ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने भी 19.8 अरब डॉलर गवां दिए। गुरुवार को टेस्ला के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक टूट गए। वहीं, ओरेकल भी 4.63 पर्सेंट लुढ़क गया।


मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी 29.2 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी। इसकी वजह मेटा के शेयरों में 11.33 पर्सेंट की भारी गिरावट रही। इसके उलट गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को 5.31 और 4.92 अरब डॉलर की बढ़त मिली, जिससे टेक्नोलॉजी सेक्टर के भीतर तेजी और मंदी की हलचल बनी रही।

उधर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 2.95 अरब डॉलर टूटी, जबकि निवेशक वॉरेन बफेट की दौलत में 968 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी टेक उद्योग के दिग्गजों की संपत्ति में आई यह बड़ी गिरावट, ग्लोबल शेयर बाजारों की मौजूदा अस्थिरता का नतीजा है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति और उनमें बदलाव
एलन मस्क
इनकी कुल संपत्ति 457 अरब डॉलर है। एक दिन में 15.3 अरब डॉलर घट गई। इस साल उनके पास 24.5 अरब डॉलर बढ़ चुके हैं। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

लैरी एलिसन
एलिसन के पास 317 अरब डॉलर हैं। उनकी संपत्ति में ताजा गिरावट 19.8 अरब डॉलर रही, लेकिन सालभर में 124 अरब डॉलर की बढ़त आई है। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

जेफ बेजोस
अमेजन के संस्थापक की दौलत 246 अरब डॉलर। एक दिन में 6.60 अरब डॉलर घटे, और पूरे साल में 7.61 अरब डॉलर बढ़े। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

लैरी पेज
इनके पास 244 अरब डॉलर हैं। एक दिन में 5.31 अरब डॉलर बढ़े, और सालभर में 75.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

मार्क जुकरबर्ग
इनकी संपत्ति 235 अरब डॉलर है। ताजा गिरावट 29.2 अरब डॉलर की हुई, लेकिन पूरे साल में उनकी दौलत 28.0 अरब डॉलर बढ़ी। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

सर्गेई ब्रिन
इनकी संपत्ति 228 अरब डॉलर है। एक दिन में 4.92 अरब डॉलर बढ़े, जबकि सालभर में 69.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

बर्नार्ड अरनॉल्ट (फ्रांस)
अर्नाल्ट के पास 194 अरब डॉलर हैं। एक दिन में 2.95 अरब डॉलर घटे, पूरे साल में 17.6 अरब डॉलर बढ़े। (देश: फ्रांस, इंडस्ट्री: उपभोक्ता उत्पाद)

स्टीव बॉलमर (Microsoft के पूर्व सीईओ)
स्टीव की संपत्ति 181 अरब डॉलर। हाल में 5.02 अरब डॉलर घटे, लेकिन इस साल 34.1 अरब डॉलर बढ़े। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

जेन्सेन हुआंग (Nvidia)
हुआंग की दौलत 176 अरब डॉलर। एक दिन में 3.71 अरब डॉलर घटे, सालभर में 61.6 अरब डॉलर की बढ़त आई। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

माइकल डेल
इनकी संपत्ति 165 अरब डॉलर। ताजा गिरावट 2.74 अरब डॉलर की, पूरे साल में 41.7 अरब डॉलर बढ़े। (देश: अमेरिका, इंडस्ट्री: टेक्नोलॉजी)

Share:

  • शेख हसीना अचानक हुईं एक्टिव, कोर्ट में यूनुस सरकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    Fri Oct 31 , 2025
    डेस्क: बांग्लादेश (Bangladesh) में आम चुनाव से पहले शेख हसीना (Sheikh Hasina ) अचानक एक्टिव हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया को इंटरव्यू देने के बाद अब हसीना ने यूनुस सरकार (Yunus Government )के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट (International Court) में कंप्लेन किया है. वो भी उन आरोपों में, जिनको लेकर हसीना की किरकिरी होती रही है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved