img-fluid

यातायात सुधार हेतु बड़ा अभियान, 30 चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े होंगे

May 13, 2025

  • – कलेक्टर और निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम अधिकारियों की टीम बिचौली
  • – पीपल्याहाना, राजेंद्रनगर से लेकर कई चौराहों का कर रही है सर्वे

इंदौर। शहर में बिगड़े यातायात को सुधारने के लिए प्रशासन और निगम अब तक कई प्रयास कर चुका है। अब चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े करने के लिए निगम अफसरों की टीम 30 चौराहों पर सर्वे कर रही है, ताकि पता लगे कि वहां यातायात की व्यवस्था कैसे सुधारी जाए। आने वाले दिनों में उक्त क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था के लिए चौराहों के लेफ्ट टर्न और बाधाएं भी हटाएंगे। शहर के कई चौराहों पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है और यह स्थिति सुबह और शाम ज्यादा बनती है, जिसके चलते वहां जाम की नौबत आती है।

इनमें कई चौराहे वर्षों पुराने बने हुए हैं और वहां सडक़ों तक मकान-दुकान के कब्जे होने के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है। दो दिन पहले कलेक्टर आशीषसिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर निगम अधिकारियों की टीम शहर के 30 चौराहों का सर्वे शुरू कर चुकी है, ताकि वहां की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इसके लिए टीमें अलग-अलग स्थानों पर रोज सुबह से शाम यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ वहां सुधार की संभावनाओं पर विचार कर रही हैं।


अफसरों के मुताबिक इससे पहले भी शहर के कई चौराहे संवारे गए थे और वहां अब यातायात व्यवस्था बेहतर है, जिनमें अग्रसेन चौरहा, इंडस्ट्री चौराहा, विजयनगर से लेकर व्हाइट चर्च चौराहा शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा काम भंवरकुआं चौराहे पर होना था, जहां पूर्व में ब्रिज निर्माण के चलते काम रोका गया था और तब से अब तक मामला अटका पड़ा है। उक्त चौराहे पर भी सडक़ तक लगी दुकानों के कारण यातायात में दिक्कत आती है और यहां भी लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाने थे, लेकिन मामला उलझन में रह गया। अफसरों का कहना है कि सर्वे के बाद चौराहों को संवारने के साथ-साथ उनके लेफ्ट टर्न तो चौड़े किए ही जाएंगे, साथ ही तमाम बाधाएं ही हटाई जाएंगी।

इन स्थानों पर शुरू हुआ काम
निगम अधिकारियों के मुताबिक बिचौली, पीपल्याहाना, बायपास के चौराहों के साथ-साथ राजेंद्रनगर और कई अन्य स्थानों पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। कुल 30 चौराहों पर यह कार्य होना है और इसकी सर्वे रिपोर्ट आला अधिकारियों को प्रस्तुत की जाएगी और वहां से निर्देश मिलने के बाद चौराहों के लेफ्ट टर्न और यातायात सुगमता के लिए निगम द्वारा कई कार्य किए जाएंगे।

Share:

  • Many Air India-Indigo flights cancelled in border areas

    Tue May 13 , 2025
    New Delhi. After the incident in Pahalgam, Jammu and Kashmir, a ceasefire was declared after a period of tension between India and Pakistan. Currently, the border is peaceful but Pakistan is not desisting from its antics. In view of the potential threats, India is still on alert mode and companies have issued a new advisory […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved