img-fluid

ऑरेंज कैप लिस्ट में तगड़ा फेरबदल, साई सुदर्शन का फिर कब्‍जा; पर्पल कैप किसके पास?

May 19, 2025

नई दिल्‍ली । आईपीएल 2025 में रविवार को डबल हेडर(Double Headers) (एक दिन में दो मैच) खेला गया। डबल हेडर के बाद ऑरेंज कैप(Orange Cap) और पर्पल कैप(Purple Cap) की रेस काफी रोमांचक(The race is quite exciting) हो गई है। ऑरेंज कैप की रेस में तगड़ा फेरबदल हुआ है। गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ा। सुदर्शन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 61 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 108 रन बनाए। वह जारी सीजन में 12 मैचों में 617 रन बटोर चुके हैं, जो सर्वाधिक हैं। सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल का सिंहासन हिलाया, जिन्होंने पंजाब किंग्स के विरुद्ध (25 गेंदों में 50) फिफ्टी जड़कर सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीनी थी।


  • यशस्वी के पास कुछ ही घंटे यह कैप रही। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 13 मैचों में 523 रन हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के सूर्यकुमार चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 510 रन जुटाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 601 रन जोड़े हैं। गिल ने डीसी वर्सेस जीटी मैच में 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और सात सिक्स शामिल हैं। दिल्ली के लिए शतक जड़ने वाले केएल राहुल (65 गेंदों में नाबाद 112) सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 493 रन जुटाए हैं।

    आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

    प्लेयर मैच रन औसत
    साई सुदर्शन 12 617 56.09
    शुभमन गिल 12 601 60.10
    यशस्वी जायसवाल 13 523 43.58
    सूर्यकुमार यादव 12 510 63.75
    विराट कोहली 11 505 63.12
    जोस बटलर 12 500 71.42
    केएल राहुल 11 493 61.62
    प्रभसिमरन सिंह 12 458 38.16
    श्रेयस अय्यर 12 435 48.33
    निकोलस पूरन 11 410 41.00

    पर्पल कैप रेस में भी बदलाव देखने को मिला है। जीटी के स्पिनर साई किशोर दो पायदान ऊपर चढ़कर आठवें पर चले गए हैं। उन्होंने अभी तक 12 मैचों में 15 शिकार किए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट हासिल किया लेकिन वह महंगे रहे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 47 रन लुटाए। जीटी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक स्थान नीचे नौवें पर खिसक गए हैं। उन्हें चार ओवर में 37 रन देने के बाद कोई सफलता नहीं मिली। वह 12 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हर्षित राणा दसवें पर खिसक गए हैं। उन्होंने भी 12 मैचों 15 विकेट लिए हैं। फिलहाल, गुजरात के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के सिर पर पर्पल कैप सजी है। उन्होंने 12 मैचों में 21 शिकार किए हैं। उन्होंने दिल्ली के सामने 40 रन खर्च करने के बाद एक विकेट हासिल लिया।

    आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-

    प्लेयर मैच विकेट औसत
    प्रसिद्ध कृष्णा 12 21 17.57
    नूर अहमद 12 20 17.25
    जोश हेजलवुड 10 18 17.27
    ट्रेंट बोल्ट 12 18 19.88
    वरुण चक्रवर्ती 12 17 19.35
    अर्शदीप सिंह 12 16 21.93
    वैभव अरोड़ा 11 16 24.43
    साई किशोर 12 15 19.60
    मोहम्मद सिराज 12 15 27.06
    हर्षित राणा 11 14 27.20

    Share:

  • शरद पवार का बड़ा खुलासा, बोले- मनमोहन सिंह को चेताया था, फिर भी PMLA बना जेल भेजने का हथियार

    Mon May 19 , 2025
    मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार को मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के संभावित दुरुपयोग को लेकर पहले ही आगाह किया था, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया. यह बयान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved