बड़ी खबर

गाजियाबाद : श्मशान घाट में हादसा, गैलरी की छत गिरी, 18 लोगो की मौत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। जिसमें करीब 40 लोग दबे हुए हैं। जिसमे अब तक 18 लोगो मौत हो चुकी है। कई घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। 

ये सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। अब तक 15 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं। 

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए हर वार्ड में खोले जाएंगे सहयोग केंद्र

Sun Jan 3 , 2021
निगमायुक्त ने दिए निर्देश, वार्ड व जोन अधिकारी बैंकों तक हितग्राही को पहुंचाने का काम भी करेंगे भोपाल। शहर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभ पाने के लिए हितग्राहियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन के पास रोजाना ऐसी कई शिकायतें मिल रही है। लिहाजा निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने […]