img-fluid

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव, RCP सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

December 27, 2020

पटना। अरुणाचल में अपने 6 विधायकों के टूट कर भाजपा में जाने के बाद बिहार की राजधानी पटना में JDU की बैठक जारी है। नीतीश की अगुवाई में चल रही इस बैठक में बड़ा राजनीतिक बदलाव किया गया है। इसके तहत RCP सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

पटना में जदयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसी के साथ ही नीतीश के करीबी राज्यसभा सांसद आरपीसी सिंह उनके उत्तराधिकारी बन गए हैं। यानि JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बनाए गए हैं। खुद नीतीश कुमार ने इसका प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिया था जो सर्वसम्मति से पारित हो गया।

सीएम नीतीश कुमार आज सुबह जेडीयू ऑफिस पहुंचे जिसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक JDU ऑफिस के अंदर बने कर्पूरी सभागार में चल रही है। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे।

Share:

  • बोरवन पार्क में बनेगा हरिलोक सुखधाम वाचनालय

    Sun Dec 27 , 2020
    संतनगर। उपनगर के पंडित दीनदयाल बोरवन पार्क में हुज़ूर क्षेत्र विधायक व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा हरिलोक सुखधाम वाचनालयज्ज्का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से संत नगर वासियों को एक लाइब्रेरी की आवश्यकता थी, जिसकी कमी यह वाचनालय पूरी करेगा। सेवा मंडली के संस्थापक लोकूमल आसवानी ने विकास कार्यो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved