नई दिल्ली। इटली (Italy) में बड़े स्कैंडल (Scandal) का खुलासा हुआ है, जिसमें महिला राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा था। खबर है कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) समेत कई बड़ी महिला राजनेता इसकी शिकार हुई हैं। इनकी ओरिजिनल फोटोज के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाया जा रहा था और पोर्न बेवसाइट पर पोस्ट किया जा रहा था। कई नेत्रियों ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, Phica नाम के प्लेटफॉर्म पर पोस्ट महिला राजनेताओं की ये तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स या पब्लिक सोर्स से ली गई थीं। बाद में इन्हें एडिट कर पोस्ट किया गया था। इस वेबसाइट के 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आरोपियों ने महिलाओं की तस्वीरों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला राजनेताओं की तस्वीरें रैलियों या टीवी इंटरव्यू के दौरान ली गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मेलोनी की बहन आरियाना भी इस स्कैंडल का शिकार हुईं हैं। उनकी तस्वीरें भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई हैं। उनके अलावा अभिनेत्री पाओला कोर्टेलेसी, सी एन्कोरा डोमानी और इन्फ्लुएंस शियारा फैराग्नी शामिल हैं।
उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ स्विमसूट में ही नहीं, बल्कि इनमें मेरे सार्वजनिक और निजी जीवन के तस्वीरें भी शामिल थीं।’ उन्होंने लिखा, ‘इनके नीचे बेहद भद्दे और हिंसक कमेंट्स थे। मैं चुप नहीं बैठ सकती, क्योंकि यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है। यह हम सभी के बारे में है। यह स्वतंत्र रहने, बगैर किसी डर के रहने और सम्मानित होने का अधिकार है।’
उनके अलावा पीडी राजनेता एलीशिया मोरानी, एलेसांड्रा मोरेटी और लिया क्वार्टापेले ने भी नाराजगी जाहिर की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved