इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में लव जिहाद पर बड़ा हंगामा, विधायक गोलू शुक्ला और रामगोपाल दास महाराज थाने पहुंचे

इंदौर। इंदौर (Indore) में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की (Minor girl) को परेशान करने के मामले में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना (MG Road Police Station) क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा के पास हिंदू संगठन (hindu organization) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा। वह एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसे रोका तो विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट दिया और फिर पकड़कर थाने ले आए। थाने में युवक के परिजन भी कुछ देर के बाद पहुंच गए।


लड़की को परेशान कर रहा था युवक
कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोप लगाया कि युवक नाबालिग लड़की के साथ हरकत कर रहा था। वह उसे रास्ते में परेशान कर रहा था तब उसे पकड़ा। समझाने पर वह विवाद करने लगा, इसलिए उसे पकड़कर थाने लाए। थाने में भी विवाद बढ़ गया। खालपुरा राम मंदिर से रामगोपाल दास जी (Ramgopal Das ji) और अन्य लोग भी यहां पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ देर में विधायक गोलू शुक्ला (Golu Shukla) के साथ कई नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए।

लव जिहाद और पाक्सो का केस दर्ज करने की मांग
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद (Love Jihad) व पाक्सो एक्ट (Pocso Act) में केस दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है।

Share:

Next Post

बीच चौराहे पर ASP ने दिव्यांग भिखारी को दी जेल भेजने की धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat Feb 3 , 2024
ग्वालियर। भिखारी दिव्यांग होने का नाटक कर भी लोगों की संवेदनाओं का मजाक बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर (GWalior) के गोला का मंदिर चौराहे पर देखने को मिला। एएसपी (ASP) ने दिव्यांग भिखारी (disabled beggar) को बुलाकर जांच-पड़ताल की तो खुद पुलिस अफसरों (Police Officer) के होश उड़ गए। दरअसल, एएसपी अमृत […]