img-fluid

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 का नया टाइम गॉड बनी श्रुतिका

December 18, 2024

मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 ) के लेटेस्ट एपिसोड में टाइम गॉड टास्क (Time God Task) के लिए सभी कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते दिखे हैं। वैसे तो हर कंटेस्टेंट इस टास्क को जीतने के लिए लड़ रहा था, लेकिन करण वीर मेहरा, रजत दलाल, विवियन डीसेना (Karan Veer Mehra, Rajat Dalal, Vivian Dsena) हमेशा की तरह सीरियसली टास्क खेलते हैं और जीतने के लिए सब कुछ लगा देते हैं। लेकिन इन्हें पछाड़ जिसने इस हफ्ते का टाइम गॉड का ताज अपने सिर पर पहना है वो हैं श्रुतिका अर्जुन।


क्या हुआ टास्क में
घरवालों को 2 टीम में बांट दिया जाता है। दोनों टीम को पेंटिंग बनानी है जिसमें से एक जब बनाएगी तो दूसरी टीम उसे रोकेगी। अब इस टास्क में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, दिग्विजय सिंह राठी, चुम दरांग जीत जाते हैं और फिर इन कंटेस्टेंट्स में से एक को टाइम गॉड बनना था। ईशा, विवियन साथ में खेल रहे थे वहीं करण वीर भी पूरी मेहनत कर रहे थे जीतने के लिए, लेकिन इन दोनों को हराकर द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रुतिका बन गई हैं टाइम गॉड।



श्रुतिका ना सिर्फ टाइम गॉड टास्क जीती हैं बल्कि उन्हें 2 हफ्ते की इम्युनिटी भी मिल गई है। श्रुतिका के टाइम गॉड बनने पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया है। किसी ने लिखा कि बिल्कुल सही डिजर्विंग हैं श्रुतिका। एक ने लिखा कि अब तांडव नहीं टॉर्चर होगा दर्शकों के लिए। वहीं एक ने लिखा कि वह इस पोजिशन की हकदार हैं और देखने में मजा आएगा।

बता दें कि इस सीजन में श्रुतिका पहली बार टाइम गॉड बनी हैं। अब तक अरफीन खान, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा टाइम गॉड बने हैं। विवियन और रजत तो 2 बार बने हैं।

Share:

  • UP: पूरी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में पहुंचेंगे CM योगी, बैठक भी होगी और गंगा स्नान भी करेंगे मंत्री

    Wed Dec 18 , 2024
    लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की पूरी कैबिनेट (Cabinet) प्रयागराज (Prayagraj) आएगी। कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) भी होगी और सीएम सहित सभी प्रमुख मंत्री गंगा स्नान (Ganga bath) भी कर सकते हैं। महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved