मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो के प्रीमियर की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कंटेस्टेंट के नाम उतनी ही तेजी से सामने आ रहे हैं। शो में इस बार काफी कुछ बदलने वाला है। अब तक बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के लिए कई स्टार्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। कई स्टार्स के नाम को कंफर्म भी बताया जा रहा है। ऐसे में अब कुछ और नाम भी सुर्खियों में आए हैं।
महाकुंभ को लेकर रहीं चर्चा में
बिग बॉस 19 के लिए अब जो नाम सामने आ रहा है, वो है तान्या मित्तल का। तान्या एक सोशल मीडिया पर स्टार हैं। तान्या एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ही नहीं, बल्कि एक उद्यमी महिला भी हैं। वो अपनी सादगी के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि इसी साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में तान्या भी मौजूद थीं। तान्या ने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि लोगों की भी मदद करती नजर आईं थीं। सलमान खान के शो के लिए तान्या का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। फिलहाल तान्या की तरफ से शो में जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस दिन मीडिया करेगी घर में एंट्री
बिग बॉस से जुड़ी अपडेट देने वाले biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ‘बिग बॉस 19’ के घर में इस बार कोई जेल नहीं होगी। वहीं ‘बिग बॉस 19’ के घर में 19 अगस्त को मीडिया एंट्री करेगी और घर का एक्सक्लूसिव टूर करेगी। पोस्ट के सामने आते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। बता दें कि शो के प्रीमियर की बात करें तो बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त ये होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved