मुंबई। ‘बिग बॉस 19′ (Bigg Boss 19) को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। देखते ही देखते ये शो अपने छठे वीक में पहुंच गया है। इन हफ्तों में घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। कंटेस्टेंट के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर जमकर विवाद बना हुआ है। फीमेल कंटेस्टेंट भी हाथापाई तक पहुंच गई हैं। हर कोई टास्क को लेकर एक-दूसरे का दुश्मन बन गया है। वहीं, शो से तीन कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया। ऐसे में अब शो में एक नया वाइल्ड कार्ड को लेकर चर्चा बनी हुई है। ‘बिग बॉस 19’ शो में एक फेमस क्रिकेटर की बहन की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। इनके आने से घर का पूरा माहौल ही बदल जाएगा।
घरवालों की इस धमकी पर आया ‘बिग बॉस’ को गुस्सा
‘बिग बॉस 19’ का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया कि घरवाले अपने माइक उतारने की बात करते हैं। इस पर गौरव खन्ना बिग बॉस से कहते हैं कि ‘बिग बॉस’ ये लोग माइक उतारने की बात कर रहे हैं प्लीज इस पर ध्यान दें। बस फिर क्या था, ‘बिग बॉस’ ने भड़कते हुए कहा, ‘बात-बात पर माइक उतारने की बात कहना ये धमकी आप लोग दे किसको रहे हैं। आप यकीनन पहली बार ये शो कर रहे हैं, लेकिन मैं बिल्कुल नहीं तो ये अपनी धमकियां आप अपने ही पास रखें तो बेहतर है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved