img-fluid

महिला संवाद यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने जा रहे है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – राजद नेता तेजस्वी यादव

December 10, 2024


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव ( RJD leader Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) महिला संवाद यात्रा पर (On Mahila Samvad Yatra) 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए (Rs. 2 Billion 25 Crore 78 Lakh) खर्च करने जा रहे है (Is going to spend) ।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मात्र 15 दिनों की यात्रा में अरबों रुपए बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रचार-प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे है। उन्होंने कैबिनेट नोट जारी करते हुए अपने प्रेस बयान में कहा,” 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए। जी हां! आपने सही सुना और ये कैबिनेट नोट भी सही पढ़ा। ”
उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि 20 वर्ष तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपराध तथा भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 225,78,00,000 रुपए अपनी चुनावी पिकनिक पर फिजूलखर्ची करना क्या जायज है?

तेजस्वी ने कहा , “जीविका दीदियों के दर्द, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैंकड़ों पुल-पुलिया, अनियंत्रित अपराध, बेलगाम महंगाई, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, प्रशासनिक अराजकता, थानों व ब्लॉक में अन्याय अत्याचार व रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा, जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर की भारी धोखाधड़ी, संस्थागत भ्रष्टाचार, अफसरशाही इत्यादि को कोई भी यात्रा अब इनके विनाश की मात्रा को नहीं छिपा सकती?”

उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं, लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है। संवाद के ‘ शून्य मुद्दों’ पर नीतीश कुमार 225,78,00,000 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी चुनाव के पूर्व प्रदेश के दौरे पर निकलते है। अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले वे महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Share:

  • राजगढ़ में पुलिसकर्मियों पर हमला, चोरों को पकड़ने पहुंची थी तीन राज्यों की टीम, 8 घायल

    Tue Dec 10 , 2024
    राजगढ़: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में दबिश देने पहुंची तीन राज्यों की पुलिस पर हमला किया गया. जिसमें 8 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव में चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए अजमेर पुलिस और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved