img-fluid

बिहार के CM नीतीश कुमार एक बार फिर बनेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली में भरा नामांकन

March 19, 2026

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। नीतीश कुमार आज शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार खुद नामांकन भरने दिल्ली नहीं पहुंचे। उनकी जगह संजय झा ने नामांकन फॉर्म जमा करवाया है। पार्टी के तमाम बड़े नेता नीतीश के प्रस्ताव बने हैं। नीतीश कुमार के अलावा कोई भी नेता नामांकन दाखिल नहीं कर रहा है। इसलिए निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है।


  • अनिल हेगड़े ने कहा कि नीतीश कुमार का दो सेट में नामांकन पत्र मिला है। 22 मार्च तक अगर एक से ज्यादा नामांकन मिलेगा तो 27 को चुनाव होगा। संजय झा ने कहा कि एक से अधिक नामांकन नहीं आया तो 24 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। पार्टी का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में हैं। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना कार्यभार यही संभालेंगे।

    जानकारी के अनुसार, 15 मार्च से 22 मार्च तक JDU के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जा सकता है। 23 मार्च को स्क्रूटनी और 24 मार्च को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा नामांकन फॉर्म आने के बाद 27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। 16 मार्च, 2026 को जेडीयू ने इस पद के लिए एक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।

    Share:

  • वैभव सूर्यवंशी का धुआंधार अंदाज, जडेजा को जड़े लंबे-लंबे छक्के

    Thu Mar 19 , 2026
    डेस्क। IPL 2026 से पहले तैयारियों का आगाज हो चुका है और इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खिलाफ नेट्स में आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved