
उज्जैन। बिहार सरकार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। रत्नेश कुमार अपने धर्मपत्नी के साथ नंदी हॉल पहुंचे और वहां से बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया। नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए रत्नेश कुमार ने अपनी बात की शुरुआत जय श्री महाकाल के जयकारे से की। उन्होंने कहा, “आज प्रभु ईश्वर महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वाभाविक है हम सभी का सौभाग्य है कि नवरात्रि में बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ मिला। हम लोग भावुक हैं, ज्यादा क्या कह सकते हैं, एकदम इमोशनल है। दर्शन बहुत अच्छा हुआ। सब लोग बाबा हम सभी पर कल्याण बनाए रखें, आशीर्वाद बनाए रखें। हम सभी के जीवन में बाबा के आशीर्वाद से सुख-शांति बनी रहे और देश, बिहार और राज्य की सुख-समृद्धि बनी रहे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved