img-fluid

मुल्लापुरा के समीप अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला, सुबह मौत

December 03, 2022

  • इंदौर रोड पर रहने वाला युवक कल अपने मामा से मिलकर लौट रहा था, तब हुआ हादसा

उज्जैन। कल रात मुल्लापुरा के समीप बडऩगर रोड पर बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड स्थित ग्राम ढेंढिया निवासी रवि पिता रामचंदर सूर्यवंशी कल दोपहर अम्बोदिया डेम के समीप ग्राम कोठड़ी में रहने वाले अपने मामा के घर मिलने गया था, जहाँ से वह रात में वापस लौट रहा था। बाईक सवार रवि जब मुल्लापुरा क्षेत्र में कुत्ता बावड़ी के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।



सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए थे। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Share:

  • कॉलोनियों के ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में दिए वैकल्पिक फ्लैट

    Sat Dec 3 , 2022
    आज सुबह सामाजिक न्याय परिसर में लगाया कैम्प-मिल श्रमिक परिवारों को किया अलार्टमेंट उज्जैन। बिनोद मिल की चाल में आज से प्रशासन ने मकान तोडऩे का काम शुरू कर दिया है और यहाँ के डेढ़ सौ से अधिक परिवारों को एक माह पहले ही नोटिस दे दिए थे। प्रशासन ने इन लोगों के लिए शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved